आप देख रहे हैं संविधान रक्षक समाचार रिपोर्टर पूनम देवी
फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रायपुर भसरौल के रघुवर डेरा में धार्मिक आयोजन को लेकर जय मां अम्बे निषाद मित्र मंडल ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। आयोजन को लेकर गांव सहित आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मंडल की ओर से आने वाले सभी भक्तजनों के स्वागत एवं अभिनंदन के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
जय मां अम्बे निषाद मित्र मंडल द्वारा जारी स्वागत पोस्टर में मां दुर्गा की आकर्षक तस्वीर के साथ मंडल से जुड़े पदाधिकारियों और सदस्यों की तस्वीरें लगाई गई हैं। पोस्टर के माध्यम से क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं को धार्मिक आयोजन में शामिल होने के लिए स्वागत संदेश दिया गया है।मंडल के सदस्यों ने बताया कि धार्मिक कार्यक्रम को श्रद्धा, भक्ति और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए आपसी सहयोग से तैयारियां की गई हैं। श्रद्धालुओं के स्वागत से लेकर कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं तक विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि आयोजन में पहुंचने वाले भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
स्वागत पोस्टर में परमेश कुमार तथा संस्थापक रजपाल सहित मंडल से जुड़े अनेक कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है। वहीं समस्त ग्राम रघुवर डेरा, रायपुर भसरौल के ग्रामीणों एवं भक्तगणों द्वारा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया जा रहा है।
धार्मिक आयोजन के दौरान मां अम्बे की विधि-विधान से आराधना की जाएगी। जय मां अम्बे निषाद मित्र मंडल के सदस्यों ने क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से आयोजन में पहुंचकर मां अम्बे का आशीर्वाद प्राप्त हूऐ
