फतेहपुर/खखरेरू क्षेत्र में डीजल-पेट्रोल की कमी की अफवाह फैलने के बाद पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यह स्थिति कुछ पंपों पर समय से ईंधन उपलब्ध न होने के कारण उत्पन्न हुई।
अफवाह इतनी तेजी से फैली कि लोग अपने घरों से गाड़ियां और खाली डिब्बे लेकर उन पेट्रोल पंपों पर पहुंच गए जहां ईंधन मिल रहा था। स्थानीय निवासियों में पेट्रोल न मिलने का डर साफ देखा गया, जिसके कारण वे जल्द से जल्द अपनी गाड़ियों और डिब्बों में पेट्रोल भरवाना चाहते थे।
ग्रामीण ने बताया कि वे सुबह से पेट्रोल की लाइन में खड़े हैं, लेकिन अभी तक उन्हें ईंधन नहीं मिल पाया है।एक पेट्रोल पंप के संचालक वारिद मिश्रा ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि उनके पंप पर डीजल-पेट्रोल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि भीड़ और अफरातफरी के कारण लगातार मशीन चलने से वह गर्म हो जाती है, जिसके कारण उसे कुछ देर के लिए बंद करना पड़ता है।


