By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: कृष्ण की बाल लीलाओं ने भक्तों को किया भाव-विभोर
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Fatehpur > कृष्ण की बाल लीलाओं ने भक्तों को किया भाव-विभोर
Fatehpur

कृष्ण की बाल लीलाओं ने भक्तों को किया भाव-विभोर

Dheerendra Kumar
Last updated: 2026/02/03 at 6:36 AM
Dheerendra Kumar Published February 3, 2026
Share
SHARE

विजयीपुर ,फतेहपुर। क्षेत्र के मझगवां गांव यमुना तट स्थित परम भाव पावन सिद्धाश्रम परमहंस महाराज के पावन प्रांगण में आयोजित श्रीमद् भागवत सप्त दिवसीय महायज्ञ के चतुर्थ दिवस भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का दिव्य वर्णन सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथा स्थल पर भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला।

वृंदावन धाम से पधारीं विख्यात कथावाचिका आचार्य श्रुति भारद्वाज ने मधुर संगीतमय शैली में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की लीलाओं—माखन चोरी, यशोदा मैया का वात्सल्य, ग्वाल-बाल संग क्रीड़ा—का ऐसा जीवंत वर्णन किया कि श्रोता मंत्रमुग्ध होकर भक्ति रस में डूब गए। कथा के दौरान संगीतमय प्रस्तुति के साथ भव्य कृष्ण झांकी भी सजाई गई, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

सिद्धाश्रम के पीठाधीश्वर परमहंस महाराज के प्रति क्षेत्र के दर्जनों गांवों के श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है। भक्तजन यहां श्रद्धा के साथ मन्नतें मांगते हैं और मनोकामनाओं की पूर्ति होने पर पुनः दर्शन को पहुंचते हैं। महायज्ञ के दौरान दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति से आश्रम प्रांगण भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।

कथा के समापन पर आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। आयोजकों ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा के आगामी दिवसों में भगवान श्रीकृष्ण की अन्य दिव्य लीलाओं का वर्णन किया जाएगा।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों के बीच हादसा।

*सडक हादसे मे सिराथू रोड के केटमई के पास बाइक सवार हुये दुर्घटनाग्रस्त,

स्वच्छ पानी पीने के लिए जूझ रहे अटेलवा नगर पंचायत के वार्ड न.1 के लोग,

धाता नगर पंचायत के किसानो ने केटमई पावर हॉउस मे जे. ई. को दिया शिकायती पत्र किसान बिजली की कटौती की समस्याओ से जूझ रहे थे धान की रोपाई नहो हो पा रही थीं

धाता नगर पंचायत के किसानो ने केटमई पावर हॉउस मे जे. ई. को दिया शिकायती पत्र किसान बिजली की कटौती की समस्याओ से जूझ रहे थे धान की रोपाई नहो हो पा रही थीं,

Dheerendra Kumar February 3, 2026 February 3, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
Facebook Like
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
EntertainmentScience

2021 London Awards: Dua Lova, Natalia Styles & More Wow on Red Carpet

admin admin August 28, 2021
कौशाम्बी के मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र के करारी थाना अंतर्गत ग्राम सभा अड़हरा से सामने आ रही है, जहाँ भारत लाल यादव हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है
पुलिस की घोर लापरवाही के चलते बेटी खुशबू की मौत /कानून व्यवस्था के विरूद्ध गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक द्वारा थरियांव थाने का घेराव
मौर्य समाज का निकास रास्ता बना दलदल
सुजानपुर नहर में पानी न छोड़ने पर ग्रामीणों का आरोप, भीषण गर्मी में हालात गंभीर*
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?