फतेहपुर। सोमवार को खागा तहसील के विद्युत उपकेंद्र खागा में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के युवा जिलाध्यक्ष एडवोकेट विवेक सिँह यादव की अगुवई में सैकड़ो किसानों ने विद्युत केंद्र कार्यालय का घेराव कर कड़ी चेतावनी दिया।
बताते चलें कि क्षेत्र में गेंहू फ़सल पकने लगी तहसील क्षेत्र की ग्रामीणआंचलो में किसानों खेतों में ख़डी फसलों के ऊपर से बिजली विभाग की जर्जर तारें लटक रहीं हैं,इन तारों को विभाग द्वारा ना तो मरम्मतीकरण ना ही नवीनीकरण कराया गया है। जिससे हर वर्ष किसानों की गेंहू फसलों के ऊपर जर्जर तारें गिरने सैकड़ो – हजारों बीघा गेहूं की फ़सल का नुकसान होता है, लेकिन किसानों वाजिब मुवाजा भी नहीं दिया जाता है, जिसके कारण एक – बीघा वाले छोटे गरीब किसानों को सरकारी दफ्तरो ला चक्कर लगाने में महीनों गुजर जाते हैं, उसके बाद भी कई किसानों को उनका मिलने वाला लाभ नहीं मिल पाता है। और साथ ही नाराज सौकड़ो किसानों ने कहा कि गेंहू की फ़सल कटने के बाद धान की रोपाई से पहले सभी ख़राब बिजली की तारों का बदलाव हो जाना चाहिए, जिससे की धान की नर्सरी सही समय से हो पाए, और फ़सल भी अच्छी समय पर तैयार की जा सके। इसी कड़ी में नाराज किसानों ने जमकर नारे बाजी किया,और मौजूद *नायब तहसील रजनीश श्रीवास्तव व विद्युत एक्सिय विजय कटारिया को ज्ञापन देते हुए अधिकारियों से को चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों के सही समय पर बिजली विभाग द्वारा काम नहीं किया गया तों हमें काम कराना भी आता है, यहाँ तानाशाही से काम नहीं चलेगा, काम करोगो तभी अधिकारियों को सम्मान मिलेगा, यदि अबकी बार समय पर बिजली विभाग द्वारा जर्जर तारों को नहीं बदलाया गया तों यही किसान जो आज सैकड़ो में है यह हजारों में मिलकर आंदोलन करेगा और,जेई, एसडीओ. एक्सीयन,सहित सभी के दफ्तरों में किसान यूनियन ताला डालने का काम करेगा और किसानों को न्याय दिलाएगा।
इसी कड़ी में मौजूद रहें युवा जिलाध्यक्ष एडवोकेट विवेक सिँह के आगुवई में यूनियन के जिला उपाध्यक्ष पप्पू सिंह,तहसील अध्यक्ष जितेंद्र त्रिपाठी,तहसील प्रभारी अखिलेश सिंह, तहसील युवा उपाध्यक्ष विपिन सिँह यादव,ब्लॉक अध्यक्ष हथगाम संतोष कुमार,ब्लॉक अध्यक्ष धाता अशोक सिंह,महेश फौजी, रामानंद मौर्या, ठाकुर दिव्यांश सिँह सहित सैकड़ो समर्थक किसान मौजूद रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here