नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की

संवाददाता-महेश चक्रवर्ती असोथर

फतेहपुर/असोथर- नगर पंचायत के श्री मोटेमहादेव वार्ड स्थित कृष्णपाल सिंह के घर पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथावाचक पंडित मयंक बाजपेयी ने भक्तों को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला का वर्णन सुनाया।
उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण के पैदा होने के बाद कंस उसको मौत के घाट उतारने के लिए अपनी राज्य की सर्वाधिक बलवान राक्षसी पूतना को भेजता है। पूतना वेश बदलकर भगवान श्रीकृष्ण को अपने स्तन से जहरीला दूध पिलाने का प्रयास करती है। लेकिन भगवान श्रीकृष्ण उसको मौत के घाट उतार देते हैं। उसके बाद कार्तिक माह में ब्रजवासी भगवान इंद्र को प्रसन्न करने के लिए पूजन का कार्यक्रम करने की तैयारी करते हैं। भगवान कृष्ण द्वारा उनको भगवान इंद्र की पूजन करने से मना करते हुए गोवर्धन महाराज की पूजन करने की बात कहते हैं। इंद्र भगवान उन बातों को सुनकर क्रोधित हो जाते हैं। वह अपने क्रोध से भारी वर्षा करते हैं। जिसको देखकर समस्त ब्रजवासी परेशान हो जाते हैं। भारी वर्षा को देख भगवान श्री कृष्ण गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा अंगुली पर उठाकर पूरे नगरवासियों को पर्वत को नीचे बुला लेते हैं। जिससे हार कर इंद्र एक सप्ताह के बाद वर्षा को बंद कर देते हैं। जिसके बाद ब्रज में भगवान श्री कृष्ण और गोवर्धन महाराज के जयकारे लगाने लगते हैं। मौके पर भगवान को छप्पन भोग लगाया गया। वही कृष्णपाल सिंह के बड़े पुत्र नरेश सिंह पत्नी रेखा सिंह संग व्यास पण्डित मयंक बाजपेयी सहित उनके सभी सहयोगियों को अंगवस्त्र भेट कर आशीर्वाद लिया वही इस अवसर पर भजन गायक अविनाश बाजपेयी, अनुपम मिश्रा, मनीष बाजपेयी ने भजन गाकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। इस अवसर पर नगर पंचायत के लोग भारी संख्या में पहुचे और श्रीमद्भागवत कथा में भजनो का आनंद लिया।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here