–
–
-स्थानीय पुलिस व ग्रामीणों ने कई घंटा की खोजबीन कही नहीं लगा सुराग-
-खखरेरु-संवाददाता-
-खखरेरु। फतेहपुर:- थाना क्षेत्र के कोट मजरा चंदनमऊ गांव में गुरुवार की सुबह एक दो माह का दूधमुहा अबोध बालक की गुम हो जाने से गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों ने काफी देर तक बच्चे की तलाश की कही पता न चलने पर स्थानीय पुलिस व पीआरवी को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस व सैकड़ो ग्रामीणों ने जंगल झाड़ियों में कई घंटा खोजबीन की इस दौरान बच्चे का कही सुराग नहीं मिला।
जानकारी अनुसार गीता देवी पत्नी राज कुमार निषाद का दो माह का पुत्र अल मोहन उर्फ़ (राजू) निषाद गुरुवार की सुबह अचानक घर से गायब हो गया। जिसमे माँ गीता देवी निषाद ने बताया की सुबह तेल मालिश करके बच्चे को घर के बाहर चारपाई में लिटा कर यमुना नदी कपड़े धोने चली गई। वापस ज़ब घर आई तो बच्चा चारपाई में नहीं था इस दौरान बच्चे की माँ ने पड़ोसियों को बताया तभी यह खबर थोड़ी देर में पूरे गांव में फैल गई। इस दौरान ग्रामीणों ने काफी देर जंगल झाड़ियों व यमुना नदी किनारे बच्चे की तलाश की कई घंटो की तलाश के बाद भी बच्चे का कही सुराग नहीं लगा। रोती बिलखती माँ गीता देवी निषाद ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस व पीआरवी ने ग्रामीणों के साथ मिलकर चारो तरफ खोजबीन करी इस दौरान पुलिस के हांथ भी कोई सुराग नहीं लगे। गुम हुए बच्चे की माँ गीता देवी ने बताया की पति राज कुमार रोजी रोटी के लिए उड़ीसा में रहते हैं जो सेटरिंग का काम करते हैं घटना की सूचना पिता को दे दी गई हैं। आने के बाद पुलिस को शिकायती पत्र दिया जाएगा। इन्होने यह भी बताया की तीन पुत्र हैं जिनमे सबसे बड़ा सचिन, दूसरे नंबर का राज, व सबसे छोटा राजू था। इस दौरान ग्रामीणों की माने यमुना किनारे घर होने के कारण जंगली जानवर के हमले की आशंका जताई गई।
मामले को लेकर थानाध्यक्ष बच्चे लाल प्रसाद ने बताया की परिजनों की सूचना पर प्रशासन मौके पर पहुंचा जहां बच्चे की तलाश को गई फिर भी कही सुराग नहीं लगा परिजनों की शिकायत के बाद उचित कार्यवाही की जाएगी।