By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: आगामी बाढ़ प्रबंधन को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने पलटू का पुरवा का किया निरीक्षण
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Fatehpur > आगामी बाढ़ प्रबंधन को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने पलटू का पुरवा का किया निरीक्षण
Fatehpur

आगामी बाढ़ प्रबंधन को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने पलटू का पुरवा का किया निरीक्षण

MADHAV NISHAD
Last updated: 2026/06/03 at 4:06 AM
MADHAV NISHAD Published June 3, 2026
Share
SHARE

फतेहपुर। आगामी वर्षा ऋतु और संभावित बाढ़ के मद्देनज़र जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित ग्रामसभा पलटू का पुरवा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बाढ़ से बचाव, राहत व्यवस्थाओं और ग्रामीण सुविधाओं की तैयारियों का जायजा लिया तथा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पलटू का पुरवा स्थित तालाब का निरीक्षण किया, जहां कटान के कारण बाढ़ का पानी गांव में प्रवेश कर जाता है। इस पर उन्होंने आपदा विशेषज्ञ को शासन स्तर पर बजट आवंटन के लिए पुनः रिमाइंडर भेजने के निर्देश दिए, ताकि तालाब पर बंधा निर्माण कार्य शीघ्र कराया जा सके और बाढ़ के खतरे को कम किया जा सके। डीएम ने कृषि विभाग को निर्देशित किया कि फसल बीमा योजना के तहत ग्रामीणों को लाभान्वित करने के लिए अगले दिन ग्रामसभा में विशेष शिविर आयोजित किया जाए। वहीं चकबंदी विभाग को बारात घर, बाढ़ शरणालय तथा अन्य सार्वजनिक सुविधाओं के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को ग्रामसभा के प्राथमिक विद्यालय में विकास कार्यों की सूची चस्पा कराने को कहा, जिससे ग्रामीणों को कराए गए कार्यों की जानकारी मिल सके। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को समय रहते पशुओं का टीकाकरण सुनिश्चित करने तथा वर्षा ऋतु को देखते हुए गांव में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों से कहा कि अपने-अपने विभागों से संबंधित कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करें, ताकि बारिश के दौरान ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनय पांडेय, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सुनील कुमार, उपजिलाधिकारी सदर अनामिका श्रीवास्तव, जिला पूर्ति अधिकारी सुनील पुष्कर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

अवैध अस्पतालों और झोलाछापों पर होगी कड़ी कार्रवाई, एक माह में दिखेगा बदलाव : सीएमओ डॉ. यू.बी. सिंह

विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही से 150 घरों में अंधेरा लेकिन अभी भी जिम्मेदार ईश ओर ध्यान नहीं

अति आवश्यक / जनहित में जारीप्रेस विज्ञप्तिकार्यालय जिलाधिकारी, प्रयागराजजिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, प्रयागराज

गो रक्षार्थ धर्म यात्रा के साथ बिंदकी पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, गाय को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा देने की उठाई मांग

पर्यावरण पहरूवा ने यमुना क्षेत्र के विकास के लिए उठाई मांग

MADHAV NISHAD June 3, 2026 June 3, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
Facebook Like
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
Uncategorized

डीएम ने किया देर रात्रि नगर क्षेत्र में रैनबसेरों का औचक निरीक्षण

Dheerendra Kumar Dheerendra Kumar December 13, 2025
रमज़ान का दूसरा अशरा मग़फिरत का पैग़ाम देता है: क़ारी बिलाल नूरी
फतेहपुर में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस ने शिनाख्त के लिए जारी की अपील
कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
प्रा वि गोबरहा , रामनगर मे आज दिनांक 28.03.2026 को वार्षिकोत्सव , परीक्षाफल वितरण, एवं नवारंभ उत्सव बड़े हर्षौल्लास के साथ मनाया गया
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?